“मैं केवल इस बात पर
ही बल देता हूँ, कि टैरो कार्ड्स को मिथ्या न माना जाये..इसकी लाभ देने वाली शैली
और जानकारी देने का स्तर सभी विद्याओं से भिन्न और श्रेष्ठ है..मुझे बताया
जाये..कि ऐसी कौन सी विद्या है..जिसे बिना किसी जानकारी के बांचा जा सकता है..और
उसमें से हर प्रकार की जानकारी निकली जा सकती है? मैंने यह प्रश्न सेमिनार में भी
किया था..पर किसी से उत्तर नहीं पाकर अच्छा लगा..क्योंकि यह सच है..कि टैरो कार्ड्स
इतनी गूढ़ता से बुना गया है..कि हमें खुद बहुत हैरानी होती है...टैरो कार्ड्स को
कार्ड्स निकाल कर पढ़ना-ऐसा इस विद्या में कुछ नहीं है...ऐसा इसलिए लगता
है..क्योंकि इसे प्रयोग करने के सही तरीके अभी तक प्रकाश में नहीं आये...पर मैं उन
तरीकों को जानने के बाद इसे झुठला नहीं सकता..कि टैरो इतनी बारीकी से चलता है..और
जो कार्ड्स भी उपलब्ध होते हैं...वे किसी और तरह से गणित के आधार उपलब्ध होते
हैं..जिनकी जानकारी गणित पर आधारित होती है..इसे प्रकाश में लाना ही मेरा प्रमुख
उद्देश्य है...”

No comments:
Post a Comment