इन सारी बातों का , प्रश्नों का आज हम उत्तर देंगे.टैरो कार्ड्स एक बहुत
गूढ़ विद्या है.जिसे विदेशों से यहाँ लाया गया है.इसे पहले भारत में नहीं
देखा गया था.अभी दस सालों से धीरे धीरे करते हुए टैरो कार्ड्स को जाना रहा
है.इनसे भविष्य जानने के लिए भी लोग अपना आंकलन करवाते हैं.पर इसकी
पूरी जानकारी न होने के कारण टैरो कार्ड्स रीडर बहुत परेशानी का सामना करते
हैं और जनता को इससे पूरी जानकारी नहीं दे पाते हैं.टैरो कार्ड्स से
भविष्य या और जानकारियां पूरी प्राप्त न कर पाने के कारण इस विद्या पर से
विश्वास उठ जाना स्वाभाविक है.इस तथ्य में कोई दो राय नहीं है.पर जनता से
हमारा अनुग्रह है , कि आप टैरो कार्ड्स को मिथ्या या झूठ कतई न
मानें.टैरो कार्ड्स एक गणित पर आधारित विज्ञान है.जिसे पश्चिम के लोगों ने
बहुत हद तक केवल मार्गदर्शन के लिए ही प्रयोग किया है.वे लोग भी इसको बहुत
गहराई तक नहीं ले पाए और उन्होंने इसे केवल मार्गदर्शन के लिए ही प्रयोग
किया है.उसके बाद भारत में टैरो कार्ड्स का आना एक बहुत विशेष बात है.इसे
हमें एक नयी विद्या के रूप में ग्रहण करना चाहिए.क्योंकि टैरो कार्ड्स का
जो रूप हमने विदेशों से ग्रहण किया उसी रूप को वहीँ तक सीमित मान लेना
श्रेयस्कर नहीं है.

No comments:
Post a Comment